कटिहार से लापता युवक भागलपुर स्टेशन पर मिला

Updated at : 26 Feb 2019 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
कटिहार से लापता युवक भागलपुर स्टेशन पर मिला

भागलपुर : कटिहार के पावर हाउस इलाके से लापता युवक रवि शंकर शर्मा सोमवार को भागलपुर जंक्शन पर मिल गया है. रवि शंकर की खोजबीन में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की महत्वपूर्ण योगदान रहा है. रविवार की शाम जब वह घर से लापता हो गया, तो पूरी रात परिजन कटिहार में खोजते रहे. वह […]

विज्ञापन

भागलपुर : कटिहार के पावर हाउस इलाके से लापता युवक रवि शंकर शर्मा सोमवार को भागलपुर जंक्शन पर मिल गया है. रवि शंकर की खोजबीन में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की महत्वपूर्ण योगदान रहा है. रविवार की शाम जब वह घर से लापता हो गया, तो पूरी रात परिजन कटिहार में खोजते रहे. वह जब नहीं मिला, तो इसकी सूचना संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान को दी.

उन्होंने तुरंत संघ के ग्रुप पर गुमशुदा होने का पोस्ट का दिया. इसके अलावा नवगछिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, किऊल के आरपीएफ और जीआरपी को फोटो और युवक के बारे में गुमशुदा होने की जानकारी दी. युवक का मोबाइल लोकेशन भागलपुर स्टेशन के पास मिला और जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने युवक को खोज निकाला है. इसके बाद युवक के मिलने की जानकारी कटिहार के परिजन को दी गयी. देर रात तक कटिहार से परिजन भागलपुर पहुंचे, तो युवक को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन