bhagalpur news. टीएमबीूयू में अतिथि शिक्षक नियुक्ति में धांधली की जांच शुरू

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीूयू में अतिथि शिक्षक नियुक्ति में धांधली की जांच शुरू

टीएमबीयू में अप्रैल 2025 में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली के आरोप को लेकर बनी दो कमेटी ने जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन

टीएमबीयू में अप्रैल 2025 में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली के आरोप को लेकर बनी दो कमेटी ने जांच शुरू कर दी है. पहली कमेटी के संयोजक प्रो निसार अहमद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में पांच दिन पहले कमेटी की बैठक हुई. इसमें अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को खंगाला गया. अंदरखाना की मानें, तो प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज विवि से मंगाया था. जांच को लेकर रुपरेखा तैयार कर ली गयी है. नियुक्ति से संबंधित कई दस्तावेजों की मांग संबंधित शाखा के कर्मचारी से की गयी है. कमेटी में प्रो अनिल कुमार तिवारी, प्रो पुर्णेंदु शेखर व डॉ एएन सहाय सदस्य है.

दूसरी ओर अतिथि शिक्षक नियुक्ति मामले में अभ्यर्थियों द्वारा लगाये गये आरोप की भी जांच शुरू हो गयी है. कमेटी के संयोजक प्रो कमल प्रसाद ने दो दिन पहले पीजी फिजिक्स विभाग में कमेटी के साथ बैठक की. बताया जा रहा है कि विवि से जांच संबंधित दस्तावेज मंगाया गया है. जांच किस तरह से होनी है, इसे लेकर सर्वसम्मति से रुपरेखा तैयार की गयी. सूत्रों के अनुसार मामले में जल्द ही दूसरी बैठक होगी. इसमें अतिथि शिक्षक बहाली में लगाये गये विभिन्न आरोप वाले आवेदन की जांच होगी. संबंधित अभ्यर्थियों को बुलाकर पूछताछ भी की जा सकती है. कमेटी में प्रो कमल प्रसाद के अलावा प्रो अनिल कुमार तिवारी व डॉ मुश्फिक आलम हैं.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन