स्मार्ट सिटी कार्य में तेजी व जाम से मुक्ति प्राथमिकता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 4:22 AM
भागलपुर : प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर योगदान देने के लिए वंदना किनी गुरुवार देर शाम भागलपुर पहुंच गयी है. फिलहाल, परिसदन में उन्हें ठहराया गया है. शुक्रवार को योगदान के बाद कार्यभार संभालेगी. प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. स्मार्ट सिटी के […]
भागलपुर : प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर योगदान देने के लिए वंदना किनी गुरुवार देर शाम भागलपुर पहुंच गयी है. फिलहाल, परिसदन में उन्हें ठहराया गया है. शुक्रवार को योगदान के बाद कार्यभार संभालेगी. प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने के लिए नगर आयुक्त व जाम पर एसएसपी से बात करेंगी. उन्होंने बताया कि वह पहले भी भागलपुर आ चुकी हैं. उनके पति एआर किनी जब आइजी पद पर थे, तो वह होम मिनिस्ट्री में थीं और छुट्टी पर आयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










