ePaper

फौजी बनना चाहता है शहीद का बेटा

Updated at : 16 Feb 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
फौजी बनना चाहता है शहीद का बेटा

भागलपुर/सन्हौला : शहीद का बेटा कृष्णा हाथ में तिरंगा लेकर अपनी मां के पास बैठा रहा. धीरे-धीरे हर बात उसकी समझ में आने लगी थी. मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने बेटे से जब यह पूछा कि आप बड़ा होकर क्या बनना चाहते हैं? जवाब मिला, बड़ा होकर वह फौजी बनेगा और आतंकवादियों को गोली […]

विज्ञापन

भागलपुर/सन्हौला : शहीद का बेटा कृष्णा हाथ में तिरंगा लेकर अपनी मां के पास बैठा रहा. धीरे-धीरे हर बात उसकी समझ में आने लगी थी. मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने बेटे से जब यह पूछा कि आप बड़ा होकर क्या बनना चाहते हैं? जवाब मिला, बड़ा होकर वह फौजी बनेगा और आतंकवादियों को गोली मारेगा.

मासूम कृष्णा पूछता रहा कहां हैं पापा, किसी के पास नहीं था जवाब : शहीद के पत्नी राजनंदिनी, बहन सोनी, पिता राम निरंजन ठाकुर, भाई मिलन ठाकुर, दादाजी व रिटायर्ड शिक्षक विश्वनाथ ठाकुर दिनभर रोते बिलखते रहे. शोकाकुल परिवार को गांव के लोग किसी तरह चुप करा रहे थे. लेकिन शहीद के तीन साल के बेटे कृष्णा की कुछ समझ में नहीं आ रहा था. वह घर आ रहे हर लोगों से बस यही सवाल पूछता रहा कि मेरे पापा को क्या हुआ, कहां हैं मेरे पापा. लेकिन इस सवाल का जवाब न तो बच्चे की रोती बिलखती मां के पास था और न ही किसी और के ही पास. मासूम सवालों ने सबको नि:शब्द कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन