भागलपुर : आठ घंटे लेट आयी मालदा इंटरसिटी स्टेशन पर भीड़, ट्रेन में अफरा-तफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 8:03 AM
भागलपुर : भागलपुर और लैलख के बीच दोहरीकरण लाइन के लिए यार्ड रिमॉडलिंग, प्री-एनआइ एवं एनआइ कार्य शुरू हो गया है. मंगलवार को सबौर में दोपहर 11 से 2.30 बजे तक साढ़े तीन घंटे का रेल ब्लॉक रहा. इस बीच तीन ट्रेन 53037-38 साहिबगंज-भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर, 53403 अप रामपुरहाट गया पैसेंजर एवं 53408 डाउन जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर […]
भागलपुर : भागलपुर और लैलख के बीच दोहरीकरण लाइन के लिए यार्ड रिमॉडलिंग, प्री-एनआइ एवं एनआइ कार्य शुरू हो गया है. मंगलवार को सबौर में दोपहर 11 से 2.30 बजे तक साढ़े तीन घंटे का रेल ब्लॉक रहा. इस बीच तीन ट्रेन 53037-38 साहिबगंज-भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर, 53403 अप रामपुरहाट गया पैसेंजर एवं 53408 डाउन जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर रद्द रही.
13236-35 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस भागलपुर से लौट गयी. कुल मिला कर भागलपुर-साहिबगंज रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त रहा. भागलपुर से सबौर, कहलगांव, पीरपैंती और साहिबगंज की ओर सुबह 9.23 बजे जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन गुजरी. इसके आठ घंटे बाद शाम 5.20 बजे जमालपुर-मालदा इंटरिसटी पहली ट्रेन खुली.
मालदा इंटरसिटी जैसे ही प्लेटफॉर्म एक पर खड़ी हुई तो ट्रेन पकड़ने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सीट लूटने और पहले सवार होने के चक्कर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. यात्री सीट लूटने के लिए आपातकालीन खिड़की पर भी मारामारी करने लगे. महिला बोगी में भी पुरुष सवार हो गये. भागलपुर और लैलख के बीच दोहरीकरण का काम 13 फरवरी तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










