भागलपुर : स्टेशन में बनेगा अत्याधुनिक शॉपिंग मॉल व होटल

ब्रजेश, भागलपुर : रेलवे ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक शॉपिंग मॉल व होटल का निर्माण करायेगा. रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह सुविधा-संपन्न करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. यहां पार्सल घर के सामने 920 वर्गमीटर में बड़ा शापिंग मॉल बनेगा. रेलवे ने मॉल से लेकर होटल के लिए जमीन दिल्ली की […]
ब्रजेश, भागलपुर : रेलवे ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक शॉपिंग मॉल व होटल का निर्माण करायेगा. रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह सुविधा-संपन्न करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. यहां पार्सल घर के सामने 920 वर्गमीटर में बड़ा शापिंग मॉल बनेगा. रेलवे ने मॉल से लेकर होटल के लिए जमीन दिल्ली की कंपनी को लीज पर दी है.
यह स्टेशन 23 मीटर चौड़ा व पूरब की ओर से बाहर जाने वाले रास्ते की तरफ 40 मीटर लंबा होगा. लीज पर रेलवे की जमीन लेने वाली कंपनी ही अत्याधुनिक शाॅपिंग माॅल व होटल का निर्माण करायेगी. इसमें दवा, बुक, होटल, शॉप सहित खोलेगी. स्टेशन में सुविधाएं आधुनिक होंगी और इसकी जिम्मेदारी निजी कंपनी ही संभालेगी. रेलयात्री आसानी से इन सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










