भागलपुर : खलीफाबाग-स्टेशन चौक सड़क निर्माण, 27 से शुरू होगा मास्टिक का काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2019 6:48 AM

विज्ञापन

भागलपुर : यातायात व्यवस्था के पेच में फंसे खलीफाबाग चौक से लेकर स्टेशन चौक के बीच सड़क पर मास्टिक कोटिंग करने का कार्य 27 जनवरी से शुरू किया जायेगा. सोमवार को इसी मामले को लेकर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने एसएसपी से मुलाकात की थी. इसके बाद एसएसपी ने सिटी डीएसपी को संबंधित पदाधिकारियों और […]

विज्ञापन
भागलपुर : यातायात व्यवस्था के पेच में फंसे खलीफाबाग चौक से लेकर स्टेशन चौक के बीच सड़क पर मास्टिक कोटिंग करने का कार्य 27 जनवरी से शुरू किया जायेगा. सोमवार को इसी मामले को लेकर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने एसएसपी से मुलाकात की थी. इसके बाद एसएसपी ने सिटी डीएसपी को संबंधित पदाधिकारियों और ठेकेदार के साथ बैठक कर दिन और समय का निर्णय लेने का निर्देश दिया था. मंगलवार को सिटी डीएसपी की अध्यक्षता में इस बाबत बैठक बुलायी गयी.
सिटी डीएसपी कार्यालय में आयोजित बैठक में कोतवाली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केएन सिंह, यातायात इंस्पेक्टर संजय कुमार झा और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार किमी आनंद मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया है कि 27 जनवरी 2019 से सड़क पर मास्टिक कोटिंग बिछाने का कार्य शुरू किया जायेगा. सड़क निर्माण के लिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय तय किया गया है
वहीं दिन के वक्त उक्त सड़क पर निर्माण कार्य बंद रहेगा. ठेकेदार को निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है. सड़क निर्माण के दौरान यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभालेगी. वहीं उक्त रास्ते से आने वाले वाहनों को दूसरे दिशाओं में डायवर्ट किया जायेगा. हालांकि जानकारों का मानना है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को पूरा होने में कम से कम 20 दिनों का समय लग सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन