नेहा को नि:शुल्क शिक्षा देगा गुरुकुल

Updated at : 22 Jun 2014 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
नेहा को नि:शुल्क शिक्षा देगा गुरुकुल

भागलपुर: अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया गांव की रहनेवाली नेहा पाठक की प्रतिभा को भागलपुर स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान के प्रबंधन ने सम्मानित किया है. शनिवार को गुरुकुल के निदेशक मनीष कुमार सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि उन्होंने नेहा को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा देने का निर्णय लिया है. शनिवार को […]

विज्ञापन

भागलपुर: अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया गांव की रहनेवाली नेहा पाठक की प्रतिभा को भागलपुर स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान के प्रबंधन ने सम्मानित किया है.

शनिवार को गुरुकुल के निदेशक मनीष कुमार सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि उन्होंने नेहा को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा देने का निर्णय लिया है. शनिवार को प्रभात खबर ने नेहा की छात्रओं के लिए संघर्ष गाथा व मैट्रिक की परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी. नेहा ने बिना अपेक्षा के अन्य लड़कियों की शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ी.

अररिया जिले की नेहा पाठक ने लड़कियों की शिक्षा के लिए न केवल अभिभावकों को जागरूक किया, बल्कि वर्षो संघर्ष कर बसमतिया में हाइस्कूल का निर्माण करने के लिए सरकार को मजबूर कर दिया. आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करनेवाली बसमतिया की लड़कियों ने इस वर्ष हाइस्कूल में नामांकन कराया है. नेहा इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है. नेहा के वर्षो के संघर्ष के परिणामस्वरूप मध्य विद्यालय बसमतिया का उत्क्रमण हाइस्कूल में किया गया है. इससे वहां की लड़कियों को काफी सहूलियत मिली है. इस गांव से कोसों दूर तक हाइस्कूल नहीं था.

इस कारण अधिकतर लड़कियों की शिक्षा प्रारंभिक स्तर तक ही सीमित रह जाती थी. नेहा के संघर्ष का समाचार शुरू से ही प्रभात खबर प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है. हाइस्कूल खोलने की मांग को लेकर नेहा घर-घर जाकर छात्रओं को एकजुट कर रही थी. छात्रओं का समूह तैयार कर हाइस्कूल की मांग को लेकर जुलूस निकाला. कई अभियान चलाया. प्रभात खबर ने इन समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित किया. आखिरकार इस नेहा का अभियान रंग पकड़ा. हाइस्कूल खुला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन