विक्रमशिला सेतु पर हादसे में ग्रामीण बैंक के अफसर की मौत
Updated at : 29 Dec 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 108 पर शुक्रवार सुबह दस बजे ओवरटेकिंग के दौरान ग्रामीण बैंक के इंस्पेक्टिंग अफसर अपनी बाइक समेत हाइवा की चपेट में आ गये. इसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मामले में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने घटना के लिये पुलिस को […]
विज्ञापन
भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 108 पर शुक्रवार सुबह दस बजे ओवरटेकिंग के दौरान ग्रामीण बैंक के इंस्पेक्टिंग अफसर अपनी बाइक समेत हाइवा की चपेट में आ गये. इसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
मामले में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने घटना के लिये पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस और मीडिया से उलझते रहे. इधर दूसरी तरफ गुरुवार देर रात करीब दो बजे हवाइ अड्डा के पास एनएच-80 पर पॉवर ब्रेक लगाने की वजह से एक लाइन से तीन ट्रक एक दूसरे से टकरा गयीं.
रानी तालाब के रहनेवाले थे सारंग धर
शुक्रवार सुबह बेगूसराय स्थित ग्रामीण बैंक के हेड ऑफिस में कार्यरत इंस्पेक्टिंग अफसर रानी तालाब निवासी सारंग धर (53) शुक्रवार सुबह दस बजे अपनी मोटरसाइकिल से बिहपुर स्थित ग्रामीण बैंक के मिल्की ब्रांच में इंस्पेक्शन के लिए निकले थे.
जाने के दौरान विक्रमशिला सेतु पर वह एक वाहन को आेवरटेक करने के दौरान हाइवा की चपेट में आ गये. इस दौरान हाइवा का अगला चक्का मोटरसाइकिल सहित अफसर के सिर पर चढ़ गया. इस वजह से घटनास्थल पर ही अफसर की मौत हो गयी. वहीं उनकी बाइक के परखचे उड़ गये. घटना के तुरंत बाद हाइवा का चालक और खलासी मौके से भागने में सफल रहा.
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और हाइवा को जब्त कर लिया. इधर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे परिजनों ने घटना के लिये पुलिस को जिम्मेवार ठहराया और पुलिस पदाधिकारियों और मीडियाकर्मियों से उलझ गये.
पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी पुष्पलता देवी और पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था. बरारी थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि मृतक के हैदराबाद में बतौर इंजीनियर कार्यरत पुत्र से फोन पर बात हुई है.
शनिवार को भागलपुर पहुंचने के बाद मामले में बयान दर्ज करने की बात कही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिये ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मियों का तांता लगा रहा.
इधर पाॅवर ब्रेक लगाने पर टकरायी तीन ट्रकें
तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाइ अड्डा के पास एनएच-80 पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक हाइवा के पॉवर ब्रेक लगाने के बाद एक बाद एक तीन ट्रक एक दूसरे से टकरा गयी. घटना के बाद एक ट्रक का चालक बुरी तरह से घायल हो गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया.
पर मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक चालक के बेहतर इलाज कराने की बात कहकर उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया. तिलकामांझी थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने यह जानकारी दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ट्रकों को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है. दोनों के ट्रक मालिकों को बयान के लिए बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




