गंगा स्नान को उमड़ी व्रतियों व श्रद्धालुओं की भीड़, बाजारों में की खरीदारी, भीड़ के कारण विक्रमशिला पहुंच पथ पर लगा जाम
Updated at : 12 Nov 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

नवगछिया : व्रती महिलाओं ने जाह्नवी चौक स्थित गंगा घाट व अन्य घाटों पर स्नान कर पूजा की. जाह्नवी चौक घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. भीड़ के कारण विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर सुबह से जाम की स्थिति रही. सुबह से दस बजे दिन तक वाहनों की लंबी कतारें तेतरी जीरोमाइल तक […]
विज्ञापन
नवगछिया : व्रती महिलाओं ने जाह्नवी चौक स्थित गंगा घाट व अन्य घाटों पर स्नान कर पूजा की. जाह्नवी चौक घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. भीड़ के कारण विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर सुबह से जाम की स्थिति रही. सुबह से दस बजे दिन तक वाहनों की लंबी कतारें तेतरी जीरोमाइल तक पहुंच गयी थीं. परबत्ता पुलिस ने वाहनों को कतारबद्ध कर निकाल रही थी.
दोपहर बाद परिचालन सामान्य हुआ. पर्व को लेकर रविवार को लोगों ने नवगछिया बाजार में सूप, डलिया, गन्ना, टाभो नेमो, नारियल, सेव, नारंगी, केला, मिश्रीकंद, हल्दी, आदी, सुथनी, पंचमेवा आदि की खरीदारी की. सेव से 60 से एक सौ 30 रुपये किलो बिक रही थी. केला 30 रुपये दर्जन, सूप 40 रूपीस पीस, नारियल 35 रुपये पीस, टाभो नेमो 10 रुपये पीस, गन्ना 10 रूपया पीस, संतरा 60 से 80 रुपये किलो बिक रहे थे.
गोपालपुर . प्रखंड के बुद्धुचक गंगाघाट पर गोपालपुर, रंगरा, नवगछिया, कुरसेला व अन्य जगहों से हजारों व्रतियों और उनके परिजनों ने स्नान किया और अपने घर गंगाजल ले गये. घर में नियम निष्ठा के साथ मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ियों से चावल,चना दाल व कद्दू की सब्जी बना कर ग्रहण किया. खरीक. उस्मानपुर छठ महोत्सव में क्विज का आयोजन किया जा रहा है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा.
शाहकुंड. प्रखंड में जगह-जगह छठ घाटों की सफाई का काम चल रहा है. पूजा सामग्रियों की लोगों ने बाजार में खरीदारी की. बाजार में जाम नहीं लगे, इसके लिए प्रशासन ने वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




