आंधी-बारिश ने उड़ायी बिजली, लोग बेहाल

भागलपुर: मंगलवार को तड़के आयी आंधी और उसके बाद हुई बारिश से दो दिनों से जारी ऊमस व गरमी से तो लोगों को राहत मिल गयी लेकिन आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. मंगलवार को दिन भर लोग परेशान रहे. देर रात तक भी पूरे शहर में आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी […]
भागलपुर: मंगलवार को तड़के आयी आंधी और उसके बाद हुई बारिश से दो दिनों से जारी ऊमस व गरमी से तो लोगों को राहत मिल गयी लेकिन आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. मंगलवार को दिन भर लोग परेशान रहे. देर रात तक भी पूरे शहर में आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी.
बिजली संकट के चलते लोग पानी के लिए तरस गये. मंगलवार को दिन भर शहरवासी बिजली संकट ङोलते रहे. आंधी की वजह से बरारी रोड में एक पेड़ गिर गया जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गयी.
लोदीपुर के पास पेड़ की टहनी बिजली तार में सट जाने से ब्रेकडाउन हो गया. दिन भर पूरे शहर में बिजली के लिए त्रहिमाम रहा. शाम में पक्षी की वजह से घंटाघर के पास फिर फॉल्ट आ गया जिससे पश्चिमी शहर में आपूर्ति ठप हो गयी. दक्षिणी शहर सहित आदमपुर, खंजरपुर, लालबाग, तिलकामांझी, बरारी आदि इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रही. बिजली आपूर्ति ठप रहने से सबसे अधिक लोग पानी के लिए परेशान रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




