मिलने पहुंचे मुलाकाती कैंप जेल गेट से बैरंग लौटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2018 7:56 AM
विज्ञापन
भागलपुर : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को भागलपुर की विशेष कारा (कैंप जेल) में शिफ्ट किये जाने के बाद शुक्रवार को उनसे मिलने के लिये कई मुलाकाती पहुंचे. जिन्हें जेल सुरक्षा में गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बैरंग ही लौटा दिया. हालांकि जेल प्रशासन ने किसी मुलाकाती के जेल पहुंचने […]
विज्ञापन
भागलपुर : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को भागलपुर की विशेष कारा (कैंप जेल) में शिफ्ट किये जाने के बाद शुक्रवार को उनसे मिलने के लिये कई मुलाकाती पहुंचे. जिन्हें जेल सुरक्षा में गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बैरंग ही लौटा दिया. हालांकि जेल प्रशासन ने किसी मुलाकाती के जेल पहुंचने की बात से इंकार किया है.
जेल प्रशासन ने बताया कि अगर मुलाकाती आये भी होंगे तो तृतीय खंड के कैदियों से मिलने वाले दिन यानी सोमवारक को आने के लिये कहकर भेज दिया गया होगा. बता दें कि ब्रजेश ठाकुर को विशेष केंद्रीय कारा (कैम्प जेल) के तृतीय खंड के हाइ सिक्योरिटी सेल में रखा गया है. हाइ सिक्योरिटी सेल होने की वजह से सेल में बंद कैदियों को बाहर निकलने की भी अनुमति नहीं है.
जानकारी के अनुसार ब्रजेश ठाकुर को बिना किसी विशेष सुविधा की तरह सामान्य बंदियों की तरह ही सेल में रखा गया है. उन्होंने शुक्रवार को किसी भी अन्य सामान या वस्तु के लिये किसी प्रकार की कोई मांग नहीं की. उधर सूत्रों की मानें तो सोमवार को ब्रजेश ठाकुर से भागलपुर कैम्प जेल में मिलने के लिये उनके परिजन पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










