भागलपुर : पानी को तरसते जवानों को शाम में मिली पानी की सुविधा, हुई राहत

Updated at : 30 Sep 2018 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : पानी को तरसते जवानों को शाम में मिली पानी की सुविधा, हुई राहत

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर वाहनों को रोकने के लिए बीएमपी व होम गार्ड के जवान लगे रहे. इस दौरान जवान दिनभर पानी के लिए तरसते रहे. दिनभर जवान वाहनों को पुल पर जाने से रोकने के बाद पानी और छांव की तलाश में रहे. इस बीच पुलिस जवानों को दो बटालियन में तैनात किया […]

विज्ञापन
भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर वाहनों को रोकने के लिए बीएमपी व होम गार्ड के जवान लगे रहे. इस दौरान जवान दिनभर पानी के लिए तरसते रहे. दिनभर जवान वाहनों को पुल पर जाने से रोकने के बाद पानी और छांव की तलाश में रहे. इस बीच पुलिस जवानों को दो बटालियन में तैनात किया गया था. मरम्मती स्थल से जीरोमाइल तक कुल 14 जवानों को लगाया गया था. इसमें होम गार्ड जवानों के साथ थाने की पुलिस भी थी.
वहीं राहत उन जवानों को हुई जो मरम्मती स्थल के समीप तैनात थे. पुल निगम विभाग की ओर से इनके लिए पानी की व्यवस्था थी तो छांव के लिए इन जवानों ने खुद से तिरपाल लगाया था. पुल यातायात ओपी पर तैनात जवानों की मानें तो धूप में कार्य करने के बाद हमें पानी की जरूरत होती है. लेकिन यहां इसकी कोई व्यवस्था नहीं है. ऐसे में हमारे पास प्यासे रहकर काम करने की मजबूरी है. आसपास एक चापानल है, लेकिन पानी यहां से कैसे लाया जाये. वाहन चालक अचानक पुल की ओर जाने लगते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन