पिंटू की पत्नी के बयान की वीडियोग्राफी घायल इशारों में कर रहा है बात

Updated at : 17 Sep 2018 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
पिंटू की पत्नी के बयान की वीडियोग्राफी घायल इशारों में कर रहा है बात

भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बरारी श्मशान घाट रोड स्थित शीतला स्थान चौक के पास राजू यादव के घर उनके भाई विमल कुमार उर्फ पिंटू को गोली मारने के मामले में रविवार को पिंटू की पत्नी ममता देवी के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया. मामले में रविवार को पिंटू की पत्नी द्वारा […]

विज्ञापन
भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बरारी श्मशान घाट रोड स्थित शीतला स्थान चौक के पास राजू यादव के घर उनके भाई विमल कुमार उर्फ पिंटू को गोली मारने के मामले में रविवार को पिंटू की पत्नी ममता देवी के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया. मामले में रविवार को पिंटू की पत्नी द्वारा दिये गये बयान की वीडियोग्राफी करायी गयी है.
छुट्टी से लौटे जीरोमाइल थानाध्यक्ष रंजन कुमार के पहुंचने पर उन्होंने गोली लगने से घायल पिंटू की पत्नी ममता देवी के फर्द बयान पर दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है. गंभीर अवस्था में घायल मायागंज अस्पताल में भर्ती पिंटू यादव की स्थिति में रविवार को सुधार दिखा. जीरोमाइल थानाध्यक्ष रविवार शाम जब पिंटू से बातचीत करने मायागंज अस्पताल पहुंचे तो पिंटू ने इशारों में बात करने की कोशिश की. हालांकि वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ दिखा.
घटना के बाद मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश की बात कही थी. परिवार के अन्य लोगों ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने के मकसद से खुद पर गोली चलाये जाने की बात कहते दिखे. शनिवार शाम पुलिस के समक्ष पत्नी ने दो अज्ञात लोगों द्वारा उनके पति पिंटू पर दो गोली चलाने का बयान देकर मामले को एक नया मोड़ दे दिया.
चाचा की हत्या मामले में शुक्रवार को आया था फैसला
18 जनवरी 2001 को बरारी श्मशान घाट रोड स्थित रेलवे क्वार्टर के पास विवाद में राजू यादव और विमल यादव के चाचा सोती यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद मामले में विमल कुमार उर्फ पिंटू के भाई राजेश उर्फ राजू यादव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले में घटना का समर्थन करते हुए पिंटू भी गवाह बना था.
मामले में कुछ दिन पहले हुई सुनवाई में सूचक राजू यादव समेत अन्य गवाह कोर्ट में मुकर गये थे. जिससे कारु यादव, विशिष्ट यादव, वीरेंद्र यादव, राम स्वरूप यादव, शिरिस महतो, ललित यादव उर्फ लालो को बरी कर दिया गया था. गवाही के दौरान राजू के मुकरने से पिंटू और राजू में विवाद हो गया था. माना जा रहा है कि सोती यादव हत्याकांड मामले में आया फैसला भी पिंटू यादव पर गोली चलने का कारण हो सकता है. वर्तमान में सोती यादव की संपत्ति पर राजू यादव अपना अधिकार जता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन