थानेदार ने कहा, पति की लाश मिली..जला दिया, अब घर में चुपचाप बैठो

Updated at : 01 Sep 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
थानेदार ने कहा, पति की लाश मिली..जला दिया, अब घर में चुपचाप बैठो

नाथनगर : हुजूर, मेरे पति पिछले एक माह से गायब हैं. दुकान के मालिक ने उन्हें गायब करवा दिया है, पुलिस के पास केस करने गई तो पहले तो केस नहीं दर्ज किया, बाद में केस दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. अब मधुसूदनपुर थानेदार कह रहे कि, तुम्हारे पति की मौत हो चुकी […]

विज्ञापन
नाथनगर : हुजूर, मेरे पति पिछले एक माह से गायब हैं. दुकान के मालिक ने उन्हें गायब करवा दिया है, पुलिस के पास केस करने गई तो पहले तो केस नहीं दर्ज किया, बाद में केस दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. अब मधुसूदनपुर थानेदार कह रहे कि, तुम्हारे पति की मौत हो चुकी है, लाश मिली…उसे जला दिया, अब घर जाकर चुपचाप बैठ जाओ. मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नुरपुर की पीड़िता प्रतिमा देवी ने इस संबंध में डीआइजी के पास शिकायत दर्ज करवायी है.
प्रतिमा ने पति अजय साह को दुकान मालिक पर गायब करने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. महिला ने इस मामले में डीआइजी से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है. डीआइजी विकास वैभव ने मामले की जांच कर मधुसूदनपुर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है. डीआइजी को दिये आवेदन में पीड़िता ने इस बात का जिक्र किया है कि, उनके पति अजय साह सूजागंज के दुकान मालिक संतोष साह के घर तीन साल से काम कर रहा था.
संतोष के घर उनके पति के पैसे बकाया थे, पैसे देने में वह आनाकानी कर रहा था. इसी बीच उसके पति 25 जुलाई को गायब हो गये. संतोष के घर पति को खोजने गयी तो उसने अभद्र व्यवहार किया और उसे भगा दिया. जब केस करने वह कोतवाली थाना गयी, तो वहां से उसे मधुसूदनपुर भेज दिया. मधुसूदनपुर थाना गयी तो वहां थानेदार ने अभद्र व्यवहार किया और वापस कोतवाली भेज दिया. फिर किसी तरह केस दर्ज हुआ.
फोटो दिखाकर बताया कि पति की हो गयी है मौत
दोबारा जब वह संतोष के घर पुलिस के साथ गयी, तो संतोष ने कहा कि अजय साह उनके भाई सोनू के यहां काम करता था. लेकिन वह चार माह से जेल में है. जबकि पति जेल में नहीं है, वह रोज घर आते थे. पीड़िता ने लिखा है कि वह गर्भवती है और उसके आगे-पीछे कोई नहीं है. महिला ने आशंका जताई है कि, संतोष ने उसके पति को गायब करा दिया है.
28 अगस्त को थाना प्रभारी नसीम खान ने फोन किया और कहा कि तुम्हारे पति की लाश बरामद हुई है, हमलोग उसे जला रहे हैं. पीड़िता ने लिखा है कि, वह थाना प्रभारी के कहने पर थाने गयी तो उन्होंने एक लाश की फोटो दिखाई. उन्होंने कहा कि, अब घर जाओ और चुपचाप बैठ जाओ. हालांकि थाना प्रभारी नसीम खान ने इस आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन