शिक्षकों की लड़ाई के नाम पर पूरण ने वसूले करोड़ों : सुप्रिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 3:43 AM
विज्ञापन
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष पर लगाया आरोप सन्हौला : बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह की मौजूदगी में शनिवार को मध्य विद्यालय अरार में हुई. संघ की प्रदेश उपसचिव सुप्रिया कुमारी ने पूर्व पंचायत नगर प्रारंभिक […]
विज्ञापन
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष पर लगाया आरोप
सन्हौला : बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह की मौजूदगी में शनिवार को मध्य विद्यालय अरार में हुई. संघ की प्रदेश उपसचिव सुप्रिया कुमारी ने पूर्व पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाया. उन्हाेंने कहा कि पिछले 14 साल से समान काम-समान वेतन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के नाम पर पूरण ने शिक्षकों करोड़ों रुपये वसूल लिये. केस लड़ने के नाम पर वह अपना निजी काम कर रहे हैं. इसलिए आज हमलोगो ने प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
संघ के प्रधान सचिव संदीप कुमार की मौजूदगी में संघ की प्रखंड इकाई का विस्तार किया गया. लीली दास को प्रवक्ता, बलराम यादव को संयुक्त सचिव, ब्रजेश राम जी पासवान को उपाध्यक्ष, मनीष सिंह को संयुक्त सचिव, फारूख आजम को संयुक्त सचिव बनाया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मो शाहिद अख्तर, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, संयोजक अनिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार, वरीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा को बनाया गया. मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










