बेिमयादी चक्का जाम करेगा राजद

Updated at : 31 Jul 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
बेिमयादी चक्का जाम करेगा राजद

भागलपुर . एनएच 80 की जर्जर रोड और महाजाम की समस्याओं की स्थायी निदान को लेकर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. यह जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने दी. उन्होंने बताया कि इसके बाद भी समस्या का समाधान करने में सरकार और प्रशासन विफल […]

विज्ञापन
भागलपुर . एनएच 80 की जर्जर रोड और महाजाम की समस्याओं की स्थायी निदान को लेकर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. यह जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने दी. उन्होंने बताया कि इसके बाद भी समस्या का समाधान करने में सरकार और प्रशासन विफल साबित होगी तो सांसद के नेतृत्व में क्षेत्र की हजारों जनता के साथ एनएच 80 सड़क को अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर बड़ा आंदोलन किया जायेगा. तब तक जाम रहेगा जब तक खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आकर श्वासन नहीं दे देते.
मंत्री को बतायी समस्या
काम बहुत ही धीमी गति से हो रहा है. लूट-खसोट मची है. हमने पहले भी विधानसभा में यह मामला उठाया था. यह सरकार बिना सड़क जाम किये और बिना आंदोलन के सुननेवाली नहीं है. सोमवार पथ निर्माण मंत्री से मिला हूं. मंत्री ने कहा है कि जल्द काम शुरू होगा.
अजीत शर्मा, विधायक, भागलपुर
करूंगा आंदोलन
मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिख चुका हूं. बिहार विधान सभा में उठाता रहा हूं. ओवरलोडेड वाहनों पर शीघ्र प्रतिबंध लगे. एनएच के दोनों किनारे 5-5 फीट का फ्लैंक होना आवश्यक है. यही दुर्दशा बनी रही तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
सदानंद सिंह, विधायक, कहलगांव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन