इलेक्ट्रिक बोर्ड से निकलती है चिंगारी एक्स-रे मशीन में भी आ जाता है करंट

भागलपुर : सदर अस्पताल के ओपीडी में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में हमेशा ही शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बना रहता है. इतना ही नहीं यहां एक्स-रे मशीन और डेंटल मेडिकल उपकरण में भी अक्सर करंट आ जाता है. बार-बार चिंगारी निकलने से मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों में खौफ का माहौल है. गुरुवार को ओपीडी […]
भागलपुर : सदर अस्पताल के ओपीडी में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में हमेशा ही शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बना रहता है. इतना ही नहीं यहां एक्स-रे मशीन और डेंटल मेडिकल उपकरण में भी अक्सर करंट आ जाता है. बार-बार चिंगारी निकलने से मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों में खौफ का माहौल है. गुरुवार को ओपीडी में लगे मुख्य बोर्ड में चिंगारी बंद होने के बाद भी आग धधकती रही. इसे देख इलेक्ट्रीशियन भी वहां जाने से कतराते रहे. स्वास्थ्यकर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए इलेक्ट्रीशियन को बुलाया.
इलेक्ट्रीशिायन ने बोर्ड के आसपास सुरक्षित घेरा बना दिया. साथ ही लिख दिया कि इसमें फुल करंट है. आसपास कोई न आये और न ही अपने बच्चों को इधर आने दें. इलेक्ट्रीशियन के अनुसार सदर अस्पताल की बिजली व्यवस्था गड़बड़ है. यहां लोड बढ़ गया है. इससे किसी भी समय आग लग सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




