बिहार : सीतामढ़ी में वृद्ध दंपत्ति की गला दबाकर हत्या, वारदात के पीछे जमीनी विवाद की आशंका

Updated at : 09 Apr 2018 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सीतामढ़ी में वृद्ध दंपत्ति की गला दबाकर हत्या, वारदात के पीछे जमीनी विवाद की आशंका

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले के नगर थाना अंतर्गत भवदेवपुर मोहल्ले के प्रोफेसर कालोनी में एक दंपत्ति की बीती रात्रि हमलावरों ने गला दबाकर हत्या कर दी. नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मृतकों में भरत प्रसाद (65) एवं उनकी पत्नी मांडवी प्रसाद (62) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले के नगर थाना अंतर्गत भवदेवपुर मोहल्ले के प्रोफेसर कालोनी में एक दंपत्ति की बीती रात्रि हमलावरों ने गला दबाकर हत्या कर दी. नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मृतकों में भरत प्रसाद (65) एवं उनकी पत्नी मांडवी प्रसाद (62) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और फारेंसिक जांच के लिए पटना से टीम आ रही है.

थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने इस दंपत्ति की हत्या जमीनी विवाद के कारण किये जाने की संभावना जताते हुए बताया कि भरत प्रसाद के निजी सुरक्षा गार्ड एवं वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन