ePaper

भागलपुर लूटकांड : 32 सेकेंड के VIDEO में देखें... अपराधियों ने कैसे दिया लूट कांड को अंजाम

Updated at : 24 Jan 2018 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर लूटकांड : 32 सेकेंड के VIDEO में देखें... अपराधियों ने कैसे दिया लूट कांड को अंजाम

भागलपुर : एसएसपी आवास से सौ गज की दूरी पर दिनदहाड़े अपराधियों के मचाये तांडव का वीडियो वायरल हो रहा है. मालूम हो कि शहर के पॉश इलाकों में शुमार तिलकामांझी में पांच अपराधियों ने दिनदहाड़े महिंद्रा शोरूम के कर्मचारी शाहकुंड निवासी पंकज शर्मा को गोली मार उससे 10.53 लाख रुपये लूट लिये थे. घटना […]

विज्ञापन

भागलपुर : एसएसपी आवास से सौ गज की दूरी पर दिनदहाड़े अपराधियों के मचाये तांडव का वीडियो वायरल हो रहा है. मालूम हो कि शहर के पॉश इलाकों में शुमार तिलकामांझी में पांच अपराधियों ने दिनदहाड़े महिंद्रा शोरूम के कर्मचारी शाहकुंड निवासी पंकज शर्मा को गोली मार उससे 10.53 लाख रुपये लूट लिये थे. घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं. भागलपुर परिसदन के सामने सोमेन चटर्जी क्लिनिक के नीचे हथियारबंद पांच अपराधियों ने सोमवार सुबह करीब 11.10 बजे घटना को अंजाम दिया था. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बाइक पर बैठे अपराधी ने पीछे मुड़ कर कैसे गोली मारी है. उसके बाद पंकज बाइक से गिर पड़ा है. फिर अपराधियों ने पीठ पर से रुपयों से भरा उसका बैग लेकर फरार हो गये हैं.

शहर के सबसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई वारदात ने बेलगाम अपराधियों पर पुलिस के कंट्रोल की पोल खोल रही है. घटना के बाद एक्शन में आयी पुलिस ने शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. मामले में शोरूम के मालिक राजेश संथालिया के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसमें पांच अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट के दौरान गोली मारने का आरोप लगाया गया है. मामले में पुलिस ने सोमेन चटर्जी के क्लिनिक से वारदात की सीसीटीवी फुटेज निकाल लिया है. इसमें सभी अपराधियों का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो मोटरसाइकिल पर आये पांच अपराधियों में से एक की पहचान कर ली है. वहीं, अन्य की पहचान की जा रही है. फुटेज के आधार पर दोनों मोटरसाइकिल के निकाले गये नंबर की जांच की गयी. इसमें दोनों मोटरसाइकिल का नंबर फर्जी निकला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन