एसबीआइ देगा दाे घंटे में गोल्ड लोन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2018 4:20 AM
विज्ञापन
व्यक्तिगत स्वर्ण ऋण योजना की हुई शुरुआत, खोला विशेष काउंटर गोल्ड लोन के लिए जारी किया नंबर : 9771458803, 9771458826 भागलपुर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने व्यक्तिगत स्वर्ण ऋण योजना (गोल्ड लोन)की शुरुआत की है. इसके लिए मुख्य शाखा सहित सभी शाखाओं में विशेष काउंटर खोला गया है. कोई भी अपने निजी कार्य एवं […]
विज्ञापन
व्यक्तिगत स्वर्ण ऋण योजना की हुई शुरुआत, खोला विशेष काउंटर
गोल्ड लोन के लिए जारी किया नंबर : 9771458803, 9771458826
भागलपुर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने व्यक्तिगत स्वर्ण ऋण योजना (गोल्ड लोन)की शुरुआत की है. इसके लिए मुख्य शाखा सहित सभी शाखाओं में विशेष काउंटर खोला गया है. कोई भी अपने निजी कार्य एवं व्यवसाय को बढ़ाने के लिए गोल्ड लोन ले सकता है. उन्हें एसबीआइ से दो घंटे के अंदर गोल्ड पर लोन मिलेगा. बैंक अधिकारी के अनुसार ऋण की राशि न्यूनतम 10 हजार और अधिकतम की कोई सीमा नहीं रखी गयी है.
दो तरह से लिया जा सकता गोल्ड पर लोन. बैंक अधिकारी के अनुसार गोल्ड पर लोन दो तरह से लिया जा सकता है. एक ओवर ड्रॉफ्ट यानी, ऋण की राशि की लिमिट होगी. वह खाते में रख दिया जायेगा. जितनी राशि खाते से निकलेगी, उसी पर ब्याज लगेगा. दूसरा डिमांड लोन यानी, जितनी ऋण की राशि होगी वह ग्राहकों को मिलेगा. ग्राहकों को मासिक चुकता करना होगा.
सोने की गुणवत्ता मशीन से जांची जायेगी
बैंक अधिकारी के अनुसार गोल्ड लोन काउंटर के माध्यम से ग्राहकों के सोने की गुणवत्ता मशीन से जांची जायेगी. ग्राहकों को सोने की गुणवत्ता से संबंधित प्रमाणपत्र भी मिलेगा और उसी आधार पर लोन भी मिलेगा.
एसबीआइ की ओर से व्यक्तिगत स्वर्ण ऋण योजना की शुरुआत किया गया है. इसके लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की गयी है. वेतनभोगी, स्वरोजगार करने वाले, व्यवसायी, गृहिणी व सेवानिवृत्त कर्मचारी ऋण प्राप्त कर सकते हैं. ग्राहकों के विश्वास को बनाये रखना व उन्हें बेहतर सेवा प्रदान करना ही एसबीआइ का मुख्य उद्देश्य है.
विनय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










