सृजन मामला : अब अगली सुनवाई पटना सीबीआइ की विशेष अदालत में होगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2017 6:58 AM
विज्ञापन
सीबीआइ के एसपी ने सेशन जज व सीजेएम से की मुलाकात इंडियन बैंक में अधिकारियों से भी की पूछताछ भागलपुर : सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा करोड़ों की सरकारी राशि की अवैध तरीके से निकासी मामले की सुनवाई अब पटना सीबीआइ की विशेष अदालत में होगी. इस कारण बुधवार को सृजन मामले के […]
विज्ञापन
सीबीआइ के एसपी ने सेशन जज व सीजेएम से की मुलाकात
इंडियन बैंक में अधिकारियों से भी की पूछताछ
भागलपुर : सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा करोड़ों की सरकारी राशि की अवैध तरीके से निकासी मामले की सुनवाई अब पटना सीबीआइ की विशेष अदालत में होगी. इस कारण बुधवार को सृजन मामले के चार आरोपितों की जमानत अर्जी को जिला अदालत ने खारिज कर दिया.
सीबीआइ के एसपी किरण एस व एएसपी ने बुधवार को भागलपुर के सेशन जज व सीजेएम से मुलाकात की. दूसरी ओर इंडियन बैंक में बैंक अधिकारियों से सीबीआइ टीम ने घंटों पूछताछ की. आर्थिक अपराध इकाई द्वारा पूर्व में सीज किये गये कागजात के आधार पर सीबीआइ ने कई जानकारी मांगी.
जेल में बंद को-ऑपरेटिव बैंक नवगछिया के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार अशोक, बांका शाखा प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने नियमित जमानत की अर्जी लगायी थी. कहलगांव की शाखा प्रबंधक सुनीता चौधरी व पूर्व बैंक प्रबंधक सुधांशु दास की जमानत अर्जी पहले से विचाराधीन थी. इसे सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दिया.
चार आरोपितों की तबीयत फिर बिगड़ी : सृजन मामले में जेल में बंद चार आरोपितों की तबीयत फिर बिगड़ गयी है. उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराने का अदालत ने आदेश दिया.
इनमें डीएम के पूर्व स्टेनो प्रेम कुमार व पूर्व नाजिर राकेश झा का हाइपर टेंशन से पीड़ित होने की बात कही गयी है. पूर्व नाजिर राकेश कुमार व फर्जी बैंक स्टेटमेंट बनाने के आरोपित बंशीधर झा की भी तबीयत खराब होने की बात कही गयी है. एक दिन पहले से पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी व बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व मैनेजर की दोबारा अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










