बंद पड़े पीजी छात्रावास-वन में बाहरी लोगों का डेरा, विवि अधिकारियों के पहुंचते ही हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
बंद पड़े पीजी छात्रावास-वन में बाहरी लोगों का डेरा, विवि अधिकारियों के पहुंचते ही हड़कंप

टीएमबीयू के पीजी छात्रावास-वन में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गयी. अधिकारियों को देखते ही वहां रह रहे बाहरी लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

भागलपुर. टीएमबीयू के पीजी छात्रावास-वन में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गयी. अधिकारियों को देखते ही वहां रह रहे बाहरी लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी. कोई कमरे में ताला लगाकर निकलने लगा, तो कुछ ने खुद को अंदर से बंद कर लिया. कई लोग छात्रावास के पिछले रास्ते से निकल भागे. कमरों में पंखे चलते मिले और रहने के अन्य संकेत भी दिखाई पड़े.

हैरानी की बात यह है कि पीजी छात्रावास-वन पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर स्थिति के कारण बंद पड़ा है. इसके बावजूद यहां बाहरी लोग अवैध रूप से डेरा जमाकर रह रहे थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने औचक जांच का निर्णय लिया था.

डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना साह, प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह और एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने छात्रावास का निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई कमरों में लोगों के रहने के प्रमाण मिले. अधिकारियों के पहुंचने की खबर फैलते ही पूरे छात्रावास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अब विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है.

ताला का डुप्लिकेट चाभी बनाकर रहते थे बाहरी लोग

निरीक्षण में अधिकारियों के सामने चौंकाने का मामला सामने आया है. विवि प्रशासन की तरफ से कमरा में लगाये गये ताला का डुप्लिकेट चाभी बनाकर बाहरी लोग कमरा में रह रहे थे. दरअसल, जब विवि के अधिकारी पुरुष छात्रावास संख्या एक पहुंचे थे. छात्रावास का मुख्य गेट खुला मिला. गेट खुला देखकर

कमरा बंद, बाहर चप्पल व कपड़ा देख अधिकारी हुए भौचक्के

अधिकारियों को निरीक्षण में कई कमरा को बंद मिला. लेकिन कमरा के बाहर चप्पल व कपड़ा मिला. प्रथम व द्वितीय मंजिला पर कई कमरा में बाहरी लोग रहते हुए मिले. निचले तल पर एक लड़के को अधिकारियों ने पकड़कर रसीद या आई-कार्ड दिखाने के लिए कहा. उसके पास कुछ नहीं था. उसका नाम व पता लिखवा कर लिया. एक लड़के ने कहा एक छात्र नेता ने रखा है. छात्रावास के कर्मी को तलब पूछताछ की. अधिकारी ने पूछा कि अवैध रूप से बाहरी लोग कैसे रह रहे हैं. कर्मी भय से कुछ नहीं बोल सका. वहीं, वहां एक लड़का छात्रावास से बाहर निकलते मिल रहा था. अधिकरियों ने रोका, तो उसने कहा कि पानी पीने के लिए छात्रावास में आया था. एक लड़का को कमरे में पकड़ा, तो कहा कि उसे उसके भाई ने रखा है. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है.

काटी जायेगी बिजली-पानी का कनेक्शन

डीएसडब्ल्यू प्रो साह व प्रॉक्टर डॉ सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि छात्रावास वन का बिजली व पानी काटा जायेगा. पूरी रिपोर्ट प्रभारी कुलपति को भेजी जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन