मेवालाल के भतीजे के खाता में 10 लाख लेनदेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार कृषि विश्वविद्यालय नियुक्ति घोटाले में सोमवार काे मुख्यालय डीएसपी रमेश कुमार ने डाॅ मेवालाल के भाई अंबिका चौधरी, उनके बेटे रमेश और निलेश से पूछताछ की. भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय नियुक्ति घोटाले के मुख्य अभियुक्त और बीएयू के पूर्व वीसी डॉ मेवालाल चौधरी के भाई अंबिका चौधरी और उनके बेटे रमेश और निलेश […]
विज्ञापन
बिहार कृषि विश्वविद्यालय नियुक्ति घोटाले में सोमवार काे मुख्यालय डीएसपी रमेश कुमार ने डाॅ मेवालाल के भाई अंबिका चौधरी, उनके बेटे रमेश और निलेश से पूछताछ की.
भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय नियुक्ति घोटाले के मुख्य अभियुक्त और बीएयू के पूर्व वीसी डॉ मेवालाल चौधरी के भाई अंबिका चौधरी और उनके बेटे रमेश और निलेश से एसआइटी के हेड रमेश कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान रमेश चौधरी से उसके एकाउंट में 2012-2013 में लगभग 10 लाख का ट्रांजेक्शन होने के बारे में पूछा गया. रमेश कुमार ने एसआइटी को अपना बैंक एकाउंट नंबर उपलब्ध कराया था जिसकी जांच की गयी. एकाउंट में 2012 से अभी तक हुए ट्रांजेक्शन को खंगाला गया. उस एकाउंट में 2012-13 में ही सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन हुआ है. 40 से 49 हजार के बीच कई ट्रांजेक्शन हुए हैं. उसके बारे में रमेश चौधरी से पूछा गया तो उसका कहना है कि वह उसके कारोबार को लेकर हुआ ट्रांजेक्शन है.
रमेश चौधरी पर एक अभ्यर्थी ने नियुक्ति के नाम पर दो लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है. रमेश ने पहले हुई पूछताछ में बताया था कि उसने पैसे कर्ज के रूप में लिये थे. एसआइटी हेड ने अंबिका चौधरी और निलेश से बैंक एकाउंट और संपत्ति का ब्योरा मांगा था जो सोमवार को उन्होंने सौंप दिया. मेवालाल के भाई और भतीजों ने बताया कि मुंगेर में उनकी जमीन है पर बाहर नहीं है. अंबिका और निलेश के बैंक एकाउंट का डिटेल खंगाला जा रहा है.
रमेश चौधरी द्वारा उपलब्ध कराये गये एकाउंट की एसआइटी ने जांच की, भाई और पिता ने भी सौंपे डिटेल
666 में अनलिमिटेड कॉलिंग व चार जीबी डाटा रोजाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










