दो से खुला व 2.50 " पर बंद हुआ परवल का बाजार

Published at :04 Jul 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
दो से खुला व 2.50 " पर बंद हुआ परवल का बाजार

नवगछिया : नवगछिया और आसपास के बाजारों में परवल के मूल्य में गिरावट सोमवार को भी जारी रही. सोमवार को हाई लेवल स्थित जाह्नवी चौक आढ़त पर परवर का भाव पहले सुबह ₹2 से खुला और दोपहर बाद तक ढाई रुपए पर आकर बंद हो गया. लतीपुर आढ़त ढाई रुपये से खुला और ₹3 पर […]

विज्ञापन

नवगछिया : नवगछिया और आसपास के बाजारों में परवल के मूल्य में गिरावट सोमवार को भी जारी रही. सोमवार को हाई लेवल स्थित जाह्नवी चौक आढ़त पर परवर का भाव पहले सुबह ₹2 से खुला और दोपहर बाद तक ढाई रुपए पर आकर बंद हो गया. लतीपुर आढ़त ढाई रुपये से खुला और ₹3 पर जाकर बंद हो गया. नवगछिया के विभिन्न बाजारों में अभी भी परवल के खुदरा मूल्य में कोई इजाफा नहीं हुआ है. ₹5 प्रति किलो परवल बिक रहे हैं.

लतीपुर आढ़त के संचालक राजीव कुमार ने बताया कि परवल का बाजार आने वाले दिनों में स्थिर रहने की संभावना है. इसका कारण है गंगा दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परवल की खेती की गयी है. पिछले चार दिनों से दोनों आढ़तों पर परवल के खरीदार ज्यादा संख्या में आ रहे हैं, इसलिए मूल्य जरूर कम है लेकिन किसान अपने परवल यहां से बेच जा रहे हैं. पांच दिन पहले किसानों का परवल कोई लेने के लिए तैयार नहीं था. इधर भागलपुर के मंडी में परवल का भाव अभी भी ₹10 प्रति किलो है.

सोमवार को हाई लेवल मंडी में इस्माइलपुर जदयू अध्यक्ष गुलशन कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे और किसानों से बातचीत की. गुलशन कुमार ने आढ़त संचालकों को कहां कि हर हालत में असली सब्जी विक्रेता ही सब्जी खरीदे. बिचौलियों के कारण ही महज 20 किलोमीटर के फासले में परवल के मूल्य को 5 गुना बेवजह बढ़ा दिया गया है.

उद्योग धंधे की हो स्थापना : भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने सोमवार को आढ़त में पहुंचने वाले परवल किसानों से बातचीत की. बातचीत के बाद विनोद कुमार मंडल ने कहा कि सरकार को सब्जियों के उत्पाद को एक शहर से दूसरे शहर में आसानी से भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए और छोटे-छोटे लघु व कुटीर उद्योग के माध्यम से सब्जी आधारित उत्पादन को बनाया जा सकता है. नवगछिया में राज्य सरकार इस दिशा में उदासीन है. सब्जियों से अचार या अन्य सामग्री बनाने वाली एक भी इकाई नवगछिया में नहीं है, जो चिंता का विषय है. वह यहां के किसानों की समस्याओं से केंद्र सरकार को अवगत करायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन