ऑटो से गिर कर महिला की मौत

गोराडीह : गोराडीह भागलपुर मार्ग पर रामचंद्रपुर के समीप चलती ऑटो से गिर कर एक 30 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. मृत महिला रोहिता देवी गोराडीह थाना क्षेत्र के ही सरैया गांव के शालिग्राम दास की पत्नी थी. घटना की सूचना पाकर गोराडीह पुलिस पहुंची और महिला को जीवित मान कर उसे इलाज के […]
गोराडीह : गोराडीह भागलपुर मार्ग पर रामचंद्रपुर के समीप चलती ऑटो से गिर कर एक 30 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. मृत महिला रोहिता देवी गोराडीह थाना क्षेत्र के ही सरैया गांव के शालिग्राम दास की पत्नी थी. घटना की सूचना पाकर गोराडीह पुलिस पहुंची और महिला को जीवित मान कर उसे इलाज के लिए मायागंज भेजा,
लेकिन महिला के मायागंज पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि महिला बांका अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रही थी और रास्ते में हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो चालक काफी तेज गति से ऑटो चला रहा था. घटना के बाद ऑटो को लेकर चालक मौके से भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










