PHOTOS: भागलपुर में 15 दुर्गा मूर्तियों का दर्शन किजिए, पूजा पंडालों में पट खुलते ही पहली झलक आयी सामने...

Updated at : 22 Oct 2023 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: भागलपुर में 15 दुर्गा मूर्तियों का दर्शन किजिए, पूजा पंडालों में पट खुलते ही पहली झलक आयी सामने...

नवरात्रि 2023 को लेकर भागलपुर में जगह-जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सप्तमी को पट खुलने के बाद मूर्तियों के दर्शन होने लगे हैं. शहर के पंडालों और मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. शहर के 15 दुर्गा मूर्तियों की देखिए तस्वीर..

विज्ञापन
undefined

Durga Murti Bhagalpur : शारदीय नवरात्र में सातवीं पूजा पर शनिवार को शहर के सभी दुर्गा स्थानों में माता दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर दी गयी. साथ ही पूजन के लिए पंडालों के पट खोल दिये गये. महाष्टमी पर रविवार को माता की खोइछा भरायी, संधि पूजन व निशा पूजा होना है.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : शहर के विभिन्न दुर्गा स्थानों मारवाड़ी पाठशाला लाजपत पार्क दुर्गा स्थान, महाशय ड्योढ़ी, मंदरोजा, बड़ी खंजरपुर, बरारी, मिरजान हाट, आदमपुर, लहरी टोला, परबत्ती, उर्दू बाजार, दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, नाथनगर, कंपनीबाग, मुंदीचक गढ़ैया, गुड़हट्टा चौक आदि स्थानों पर सप्तमी पूजा के बाद पूजन के लिए पट खोल दिया गया.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : बरारी बड़गाछ चौक, बरारी रेलवे कॉलोनी, रिफ्यूजी कॉलोनी, ईस्ट रेलवे कॉलोनी, वेस्ट लोको कॉलोनी में धूमधाम से सप्तमी पूजा हुई.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : दुर्गाबाड़ी, काली बाड़ी, रिफ्यूजी कॉलोनी व मारवाड़ी पाठशाला में सैकड़ों हांडी भोग का वितरण किया गया. कालीबाड़ी में लगभग 600 हांडी भोग का वितरण हुआ. महाअष्टमी पर भी विभिन्न स्थानों पर भोग का वितरण होगा. कालीबाड़ी में सप्तमी को केला के थंब को केला बहू के रूप में गंगा स्नान कराया गया. इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा के बगल में केला बहू स्थापित की गयी.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : तिलकामांझी में हटिया के पास मूर्ति स्थापना की गयी है. सप्तमी को पट खुलने के बाद श्रद्धालु मूर्ति दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : कचहरी चौक पर सप्तमी को शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा पूजन कराया गया. अष्टमी व नवमी को खिचड़ी एवं दशमी को हलवा का भंडारा किया गया.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : मंदरोजा चौक स्थित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. यहां पट खुलते ही भक्तों की भीड़ मां के दर्शन के लिए जमा हो गयी.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : आदमपुर चौक स्थित दुर्गा स्थान पर सप्तमी पर प्रातः सात बजे प्राण-प्रतिष्ठा पूजन हुआ. इसके बाद से ही श्रद्धालुओं के लिए माता का पट खोल दिया गया.

undefined

Durga Murti Bhagalpur :खंजरपुर में एसएम कॉलेज रोड मंदिर में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है जहां पट खुलने के बाद दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं.

undefined

Durga Murti Bhagalpur :परवत्ती के मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन शनिवार से शुरू हो गए हैं.

undefined

Durga Murti Bhagalpur :हड़िया पट्टी स्थित मां दुर्गे की प्रतिमा का भाव बेहद सौम्य है. मां की प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : नाथनगर के सुजापुर स्थित मां दुर्गे की प्रतिमा के दर्शन सप्तमी से शुरू हो गए हैं.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : गुड़हट्टा चौक पर स्थापित प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं. अष्टमी को भक्तों की भीड़ अधिक रही.

undefined

Durga Murti Bhagalpur :हुसैनाबाद में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सप्तमी को मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : इशाकचक में स्थापित प्रतिमा के दर्शन को श्रद्धालु शनिवार से पहुंचने लगे हैं.

undefined

Durga Murti Bhagalpur : मारवाड़ी पाठशाला में शनिवार की सुबह प्राण-प्रतिष्ठा पूजन बांग्ला विधि-विधान से कराया गया. रविवार को प्रातः अष्टमी पूजा की गयी. ढाई बजे भोग लगने के बाद रात्रि 12 बजे संधि पूजन होगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन