बेतिया जाने निकला था युवक, तिरहुत नहर में कैसे डूबा? 3 दिन में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता
तिरहुत नहर में डूबे युवक का शव ढूढती एनडीआरएफ टीम
नौतन अंचल के धुमनगर में तिरहुत नहर में एक 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक बेतिया जा रहा था जब यह दुखद घटना हुई. एसडीआरएफ टीम द्वारा शव की तलाश जारी है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है.
West Champaran News: नौतन अंचल क्षेत्र के धुमनगर स्थित तिरहुत नहर में रविवार को एक 26 वर्षीय युवक डूब गया. मृतक की पहचान खड्डा अंसारी टोला निवासी हसमुल्लाह खां के पुत्र मासुम अली के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी.
Nautan News: बेतिया जाने के दौरान नहर में डूबा युवक
परिजनों के अनुसार मासुम अली रविवार को घर से बेतिया जाने के लिए निकला था. इसी दौरान परिजनों को उसके तिरहुत नहर में डूबने की सूचना मिली. खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया. एसडीआरएफ के जवान नहर में उतरकर मासुम अली की तलाश में जुट गए. टीम की ओर से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
तीन दिन में डूबने की दूसरी घटना
स्थानीय लोगों के अनुसार तिरहुत नहर में पिछले तीन दिनों के भीतर डूबने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले बेतिया के पीउनीबाग निवासी कृष्णा राम के पुत्र गोलू कुमार की भी इसी नहर में डूबने से मौत हो गई थी.
लगातार हो रही घटनाओं के बाद नहर के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई है.
युवक की तलाश में जुटे परिजन और ग्रामीण
मासुम अली के नहर में डूबने की सूचना के बाद घटनास्थल पर परिजन और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिवार के लोग एसडीआरएफ के रेस्क्यू अभियान के बीच युवक की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: साइकिल चलाओ, फिट रहो और पर्यावरण बचाओ, रामनगर में शुरू हुआ अनोखा अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकुमार पासवान
राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










