80वें स्वाधीनता दिवस पर शैक्षिक संस्थानों में झंडोतोलन, तिरंगे को सलामी के बाद लिया गया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

महारानी जानकी कुंवर और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालयों में झंडोतोलन करते प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिला. महाविद्यालयों में तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया. प्राचार्यों ने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया. वहीं बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु-बालिका विद्या मंदिर में सचिव रवि रंजन यादव ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए ज्ञान, संस्कार और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. समारोहों में देशभक्ति और राष्ट्

विज्ञापन

Independence day: देश के 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर नगर के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय, राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय तथा महेश्वरनाथ महामाया महिला महाविद्यालय में समारोहपूर्वक झंडोतोलन किया गया. महाविद्यालय परिवार के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया.


स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारियों का भी बोध : प्रो. नवल किशोर बैठा

महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवल किशोर बैठा ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है. युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक समरसता के साथ राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.


शिक्षा से मजबूत हो वैज्ञानिक सोच : प्रो. अभय कुमार

राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने कहा कि आजादी की सार्थकता तभी है, जब शिक्षा के माध्यम से समाज में वैज्ञानिक सोच, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित की भावना मजबूत हो. उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया.


राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : प्रो. सिम्मी सिन्हा

महेश्वरनाथ महामाया महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सिम्मी सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को अपनी शक्ति बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अग्रदूत बनने का आह्वान किया.


आप विद्यार्थी भैया-बहनों के कंधे पर ही देश का भविष्य और कल के भारत के जिम्मेदारी: रवि रंजन

नगर के राज ड्योढ़ी स्थित बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु-बालिका विद्या मंदिर के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया.झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव रवि रंजन यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी भैया-बहन ही देश के भविष्य हैं. आपका लक्ष्य ज्ञानवान, संस्कारी,अनुशासित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनना होना चाहिए.इससे पूर्व प्रधानाचार्य विनीता ओझा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत के साथ सबका परिचय विद्यालय परिवार से कराया.अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

महारानी जानकी कुंवर और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालयों में झंडोतोलन करते प्राचार्य  | Prabhat Khabar Network
महारानी जानकी कुंवर और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालयों में झंडोतोलन करते प्राचार्य | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन