वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पेज03:वाहन जांच में देसी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, दो साथी फरार

कुमारबाग थाना का फोटो

कुमारबाग थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

Bettiah News: कुमारबाग थाना पुलिस ने बुधवार रात वाहन जांच अभियान के दौरान अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

भागने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरी बाइक

कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वाहन जांच के दौरान बेतिया की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.

हादसे में जमादार टोला निवासी रंजीत कुमार उर्फ राजन (30), पिता सुरेंद्र साह, पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए.

तलाशी में मिला देसी पिस्टल और कारतूस

पुलिस ने गिरफ्तार रंजीत की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई.

बाइक से गिरने के कारण रंजीत को मामूली चोटें आईं. इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: बेतिया में पांच धूर जमीन के विवाद में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

बड़ी वारदात की आशंका, दो आरोपियों की तलाश जारी

फरार आरोपितों की पहचान गोलू कुमार (23), पिता राजकुमार सिंह, तथा प्रमोद यादव (25), पिता मोहन यादव, दोनों निवासी जमादार टोला, के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि तीनों युवक किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Birendra Kumar

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन