सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में हरियाणा की महिला यात्री का लाखों का आभूषण चोरी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 22 Nov 2025 6:27 PM

विज्ञापन

आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में हरियाणा की रहने वाली एक महिला यात्री के लाखों रूपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में हरियाणा की रहने वाली एक महिला यात्री के लाखों रूपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली गयी है. घटना 21 नवंबर की है. मामले में डीएलएफ फेज 3 एस ब्लॉक गुरूग्राम हरियाणा की रहने वाली निशु देवी ने रेल पुलिस से शिकायत की है. मामले में रेल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. पीड़ित रेल यात्री ने रेल पुलिस को बताया है कि वह 20 नवंबर को काठमांडू नेपाल और नरकटियागंज में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए आनंद विहार से नरकटियागंज सत्याग्रह एक्सप्रेस से सफर कर रही थी. ट्रेन के बी 3 कोच में सीट नंबर 43, 44, 45, 46 और 48 पर उनका परिवार मौजूद था. महिला के अनुसार बैग में सोने की झुमका, बाली, नथ, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया और करीब 30 हजार रुपये नकद थे. नरकटियागंज स्टेशन पहुंचने पर पेंट्रीकार स्टाफ और कोच अटेंडेंट्स ने मदद के बहाने सामान उतारना शुरू किया. इसी दौरान बैग से पूरा सामान गायब हो गया. स्टेशन पर पहुंचकर जब महिला ने बैग चेक किया, तो चोरी का पता चला. घटना के बाद निशू देवी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की और आज रेल थाना पहुंचकर औपचारिक आवेदन देने का प्रयास किया. लेकिन रेलवे थाने के अधिकारियों द्वारा आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया और डीएसपी या एसपी से लिखवाने की बात कही गई, जिसके बाद पीड़िता घंटों थानों के चक्कर लगाती रहीं. मामले में महिला ने रेल थाना द्वारा किसी प्रकार की मदद नही मिलने पर रेल एसपी के वाटस ऐप पर मैसेज कर चोरी के बारे में जानकारी दी. पीड़िता ने बताया कि उसे पूरा शक है कि पैट्री कार वालों ने ही नरकटियागंज और हरीनगर के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ———– कोट…. महिला यात्री के सामन की चोरी की जानकारी मिली है. साथ ही रेल पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करने की भी शिकायत प्राप्त हुई है मामले में गंभीरता पूर्व कार्रवाई की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. वीणा देवी, रेल पुलिस अधीक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन