मझौलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
पश्चिम चंपारण के मझौलिया में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
West Champaran News: मझौलिया थाना क्षेत्र के अवहर कुड़िया पंचायत के वार्ड संख्या-3 में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.
Majhaulia News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
मृतका की पहचान अवहर कुड़िया खजुर्बानी टोला निवासी अच्छे लाल यादव की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार महिला को रात में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
चार वर्ष पहले हुई थी शादी
मृतका के भाई ने बताया कि गुड़िया देवी की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी. उसकी छह माह की एक बच्ची भी है. घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है.
आवेदन का इंतजार, जांच जारी
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. परिजनों के बीच आपसी समझौते की जानकारी मिली है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बगहा में 90 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला, कलेक्शन एजेंट समेत तीन गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










