बगहा में 90 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला, कलेक्शन एजेंट समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगहा के बहुअरवा में 90 हजार रुपये की लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी पाया गया है. कलेक्शन एजेंट ने राशि हड़पने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bagaha News: चौतरवा थाना क्षेत्र के बहुअरवा स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के समीप एनएच-727 पर 90 हजार रुपये की कथित लूट का मामला पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकला. पुलिस ने कलेक्शन एजेंट समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 84,500 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार कलेक्शन की राशि हड़पने के लिए आरोपितों ने मिलकर फर्जी लूट की साजिश रची थी.

विज्ञापन

Chautarwa News: लूट की सूचना के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार रात बीपी एंड संस मिल्स, शिकारपुर के कलेक्शन एजेंट ओम बाबू कुमार ने चौतरवा थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि दो बाइक पर सवार अपराधियों ने मारपीट कर उससे 90 हजार रुपये लूट लिए. शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच में खुली साजिश

बगहा एसडीपीओ निहार भूषण और पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में चौतरवा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के दौरान लूट की कहानी संदिग्ध मिली. इसके बाद पुलिस ने शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाला स्थित कलेक्शन एजेंट के घर पर छापेमारी की.

घर से बरामद हुए 84,500 रुपये

तलाशी के दौरान पुलिस ने एजेंट के घर से 84,500 रुपये बरामद किए. पूछताछ में ओम बाबू कुमार ने स्वीकार किया कि उसने अपने सहयोगी आनंद कुमार उर्फ छोटू और नगीना कुमार के साथ मिलकर कलेक्शन की राशि हड़पने के उद्देश्य से फर्जी लूट की योजना बनाई थी. पुलिस के अनुसार कुल राशि में से करीब 4,500 रुपये खर्च किए जा चुके थे.

तीनों आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने कलेक्शन एजेंट ओम बाबू कुमार, आनंद कुमार उर्फ छोटू और नगीना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: मैनाटांड़ में मवेशी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, दो मवेशी बरामद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन