बेतिया में स्वच्छता अभियान का आगाज, सार्वजनिक स्थलों से पर्यटन क्षेत्र तक होगी सफाई

Updated:
विज्ञापन

हस्ताक्षर करते डीडीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण जिले में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का शुभारंभ किया गया है. इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाना और उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है. सार्वजनिक स्थलों, खेल मैदानों और पर्यटन क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान: पश्चिम चंपारण जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया. 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस बार अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गयी है. शुभारंभ के मौके पर बैठक और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

उपविकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाना और उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

हस्ताक्षर करते डीडीसी  कर्यक्रम में शामिल डीडीसी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
कर्यक्रम में शामिल डीडीसी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ लोगों को कचरे के उचित निस्तारण और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने के लिए जागरूक किया जाएगा.

सार्वजनिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों की होगी सफाई

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों के अलावा खेल मैदानों और पर्यटन स्थलों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया जाएगा.

इसके अलावा सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रशासन की ओर से सफाई कार्य से जुड़े कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षित कार्य वातावरण पर जोर दिया गया है.

2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा के साथ समापन

शुभारंभ कार्यक्रम में नगर आयुक्त, डीआरडीए के निदेशक, एनईपी के निदेशक, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, प्रखंड समन्वयक और स्वच्छता पर्यवेक्षक समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान कला जत्था की ओर से स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.

अभियान के दौरान जिले में विभिन्न स्तरों पर स्वच्छता गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे. 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा के आयोजन के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का समापन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

पश्चिम चंपारण में इंडो-नेपाल बॉर्डर से SSB ने पकड़ी गौतम बुद्ध की 7.705 किलो की प्रतिमा, दो गिरफ्तार; ऐसे खुला राज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन