योगापट्टी में मकान निर्माण विवाद में नौ घायल, तीन की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के नवलपुर में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में नौ लोग घायल हो गए. तीन की हालत गंभीर होने पर बेतिया रेफर किया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

विज्ञापन

West Champaran News: नवलपुर थाना क्षेत्र की सिसवा बैरागी पंचायत के वनिआ टोला में सोमवार को मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

 Yogapatti News:  मकान निर्माण के दौरान शुरू हुआ विवाद

प्रथम पक्ष का आरोप है कि मकान निर्माण कार्य के दौरान पट्टीदारों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई.

दोनों पक्षों के नौ लोग हुए घायल

घटना में प्रथम पक्ष के नवल साह, पूनम देवी, शेषनाग साह, दयाशंकर साह, विश्वजीत साह और मुखुत साह घायल हुए. इनमें नवल साह और शेषनाग साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया.

वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश साह, राजेश्वर प्रसाद और बिट्टू कुमार भी घायल हुए. इनमें दिनेश साह की हालत गंभीर होने पर उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ उपचार

योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. तारीख अनवर की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर कर दिया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद नवलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलजमाव बना परेशानी का कारण .


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन