योगापट्टी में गहने की चोरी के विवाद में मारपीट, महिला ने पड़ोसी दंपती पर दर्ज कराई शिकायत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

योगापट्टी के खैरटिया बलुआ गांव में सोने के गहने चोरी के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. पीड़िता शिखा देवी ने पड़ोसी दंपती पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

West Champaran News: योगापट्टी के नवलपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया बलुआ गांव में सोने के गहने की कथित चोरी को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता शिखा देवी ने नवलपुर थाने में आवेदन देकर पड़ोसी राजू यादव और उनकी पत्नी अंगिरा देवी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Yogapatti News: गहने गायब होने के बाद शुरू हुआ विवाद

आवेदन के अनुसार, 20 जून को चचेरी बहन की शादी के बाद शिखा देवी अपने पिता के घर में सोने का पेंडल और झुमका उतारकर रखकर सो गई थीं. कुछ देर बाद जब उनकी नींद खुली तो गहने गायब थे. पीड़िता का कहना है कि उनके चचेरे भाई ने बताया कि पड़ोस की एक बच्ची घर से कुछ लेकर निकली थी. इसके बाद डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई.

ग्रामीणों के सामने बच्ची ने कही यह बात

पीड़िता के अनुसार, ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची ने कथित तौर पर गहने उठाकर अपनी मां को देने की बात कही, हालांकि उसकी मां ने इस आरोप से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

मारपीट में चार लोग घायल होने का आरोप

शिखा देवी का आरोप है कि उसी शाम राजू यादव और उनकी पत्नी उनके घर पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस घटना में शिखा देवी, उनकी मां सरोज देवी, भाई राजा कुमार और बहन मनीषा कुमारी घायल हो गए. सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया.

पंचायत के प्रयास से शिकायत में हुई देरी

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, जिसके कारण थाना में शिकायत दर्ज कराने में विलंब हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बगहा में 90 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला, कलेक्शन एजेंट समेत तीन गिरफ्तार


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन