नरकटियागंज नगर परिषद में शोकसभा, डेहरी ईओ हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

शोक सभा मे सभापति उपसाभापति व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण में नगर परिषद अधिकारी की हत्या के खिलाफ नरकटियागंज में शोकसभा का आयोजन किया गया. सभापति और उपसभापति के नेतृत्व में कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन

West Champaran News: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में सोमवार को नरकटियागंज नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया. नगर परिषद परिसर में सभापति रीना देवी एवं उपसभापति पूनम देवी के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन

Narkatiaganj News: हत्या की घटना पर जताया आक्रोश

शोकसभा को संबोधित करते हुए सभापति रीना देवी ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या अत्यंत दुखद और चिंताजनक घटना है. उन्होंने कहा कि एक अधिकारी की इस तरह हत्या पूरे नगर निकाय परिवार के लिए गहरा आघात है. उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

उपसभापति पूनम देवी ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करते हैं. ऐसे में उनके साथ हिंसा की घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर सजा दिलाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

नगर परिषद कर्मियों ने जताई संवेदना

नगर परिषद कर्मियों ने कहा कि विमल कुमार की हत्या से पूरे निकाय परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है. सभी ने दिवंगत अधिकारी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने की मांग की.

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कर्मी रहे मौजूद

शोकसभा में सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, टाउन प्लानर मोहम्मद वसीम, वार्ड पार्षद डॉ. एके सिंह, मोहम्मद हसनैन, संतोष मिश्रा, प्रतिनिधि सत्यम श्रीवास्तव, संतोष राज, हरिशंकर प्रसाद, बृजेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, जयप्रकाश चौरसिया, नीतेश कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार, राजेश गुप्ता, पंकज कुमार सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बगहा में 90 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला, कलेक्शन एजेंट समेत तीन गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन