टांगी से काट पत्नी की हत्या, शव को सरेह में फेंका

अपनी पत्नी की सात फेरे लेने वाले और सात वचनों का वादा करने वाले पति ने टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी.
बगहा/चौतरवा. अपनी पत्नी की सात फेरे लेने वाले और सात वचनों का वादा करने वाले पति ने टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. मामला चौतरवा थाना के बरिअरवा सरेह में घटित हुआ है. जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह एक महिला का शव बरिअरवा गांव के चवर (सरेह) में ग्रामीणों ने देख चौतरवा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि महिला की पुत्री सरिता देवी ने अपने पिता पर मां की टांगी से काट कर निर्मम हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पानमती देवी (40) थाना क्षेत्र के बरिअरवा निवासी ढोढाई शर्मा की पत्नी थी. उन्होंने बताया कि महिला की पुत्री के दिये गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




