रेल ट्रैक से क्षत-विक्षप्त अवस्था में अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 Nov 2025 7:46 PM

विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के बीच औसानी हाॅल्ट के समीप बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षप्त अवस्था शव रेलवे पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के बीच औसानी हाॅल्ट के समीप बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षप्त अवस्था शव रेलवे पुलिस ने बरामद किया है. मृत महिला का सिर और चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ बगहा पोस्ट के प्रभारी इंद्रजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को रेल ट्रैक से हटवाया. उन्होंने बताया कि महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत होती है. शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी. वहीं आरपीएफ के अलावा जीआरपी की टीम और स्थानीय पटखौली थाना पुलिस की भी घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना जताई गयी है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है. वहीं महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गयी है. आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय स्तर पर पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह हादसा है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है. घटनास्थल से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं. पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन