तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 8:49 PM
भैरोगंज थाना क्षेत्र के एनएच-727 बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी.
बगहा. भैरोगंज थाना क्षेत्र के एनएच-727 बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. यह हादसा सिरौना और विशंभरापुर गांव के बीच हुआ. तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को जोरदार ठोकर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. इस बाबत भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों और ग्रामीणों की मदद से मृतक एवं वाहन की पहचान में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. उन्होंने कहा कि वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है. ताकि घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश के साथ-साथ चिंता भी देखने को मिल रही है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










