25 लाख मूल्य के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 05 Nov 2025 6:58 PM

विज्ञापन

बुधवार की अहले सुबह गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

सिकटा. बुधवार की अहले सुबह गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्कर में एक अंतरराज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है. तस्कर की पहचान पंजाब लुधियाना के जमालपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी शिवशंकर साह का पुत्र अविनाश कुमार और दूसरा गोपालपुर थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव निवासी मुकुरध्वज महतो के पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है. हालांकि दो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने यह कार्रवाई जगरनाथपुर नवका टोला के पास से किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर निकल रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने संभावित जगह पर नाकेबंदी कर दिया. इसी बीच एक बाइक पर सवार लोगों को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया. तबतक तस्करों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास हुआ तबतक दो तस्कर बाइक से उतरकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले और दो को पुलिस ने दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके पास रखे तीन बैग से 25 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया. जब्त गाजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब साढे पच्चीस लाख रुपए बताई जा रही है. थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में कांड अंकित कर लिया गया है. दोनों तस्कर को जेल भेज दिया गया है. भागे दोनों तस्करों की पहचान की जा रही है. उन दोनों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन