गहीरी के इंटर महाविद्यालय में दो गुट आमने-सामने
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 9:18 PM
भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी में अपने अपने वर्चस्व को लेकर सोमवार को दो गुट आमने-सामने हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस के पहल पर एक बड़ी घटना होते-होते बच गई.
नौतन. भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी में अपने अपने वर्चस्व को लेकर सोमवार को दो गुट आमने-सामने हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस के पहल पर एक बड़ी घटना होते-होते बच गई. वहीं महाविद्यालय के कर्मियों को भी एक गुट के लोगों ने अंदर नहीं जाने दिया. जिससे इंटर में नामांकन प्रकिया ठप रही. वहीं महाविद्यालय के रास्ते से होकर मॉडल विद्यालय में भी छात्र नहीं जा पाये. सैकड़ों छात्र बाहर बैठकर ही अपने घर वापस चलें गये. वहीं दोनों गुटों में बढ़ते विवाद को देख मौके पर पहुंची नौतन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. जबकि महाविद्यालय के सभी कर्मियों ने मुख्य गेट पर बैठकर धरना दिया.
धरना पर बैठे वरीय शिक्षक विकास कुमार, अनुज कुमार, चंदन कुमार आदि ने बताया कि कालेज का संचालन कार्य विभूति नारायण राय के द्वारा कराया जा रहा था. जहां विभागीय निर्देश के बाद उक्त कालेज का संचालन काशीनाथ प्रसाद व प्राचार्य किशोरी साह के द्वारा से किया जा रहा था. वहीं महाविद्यालय के रास्ते ही उमाशंकर राय के निजी भूमि में संचालित माडल विद्यालय है.जहां सोमवार महाविद्यालय व मॉडल विद्यालय के कर्मी व छात्र विद्यालय पहुंचे. जहां एक पक्ष प्राचार्य किशोरी साह व अन्य के द्वारा मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया गया. जहां पुलिस आकर हंगामे को शांत कराई. जिससे सभी छात्र व शिक्षक घंटों बाहर ही खड़े रहे तथा इंटर में नामांकन सहित छात्रों का पढ़ाई बाधित रहा. वहीं दूसरे पक्ष के महाविद्यालय के प्राचार्य किशोरी साह ने बताया कि महाविद्यालय का संचालन उनकी कमेटी कर रही है. महाविद्यालय में मंगलवार से नामांकन प्रकिया शुरु हो जाएगा. पुलिस पदाधिकारी बब्लू यादव ने बताया कि दो पक्षों में संचालन को लेकर आपसी विवाद है. मामले को शांत कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










