Bettiah News: इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी के लिए नई एसओपी लागू, अब ऑनलाइन होगी पूरी मॉनिटरिंग

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी भुगतान को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है. अब सभी आवेदन गूगल शीट के माध्यम से ऑनलाइन मॉनिटर किए जाएंगे, जिससे अनावश्यक विलंब पर रोक लगेगी.

विज्ञापन

Bettiah News: मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के तहत शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी के भुगतान को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए परिवहन विभाग ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है. जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अमित राज ने बताया कि अब इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी के सभी आवेदनों का सत्यापन, अनुमोदन और भुगतान गूगल शीट के माध्यम से ऑनलाइन मॉनिटरिंग के तहत किया जाएगा. इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और अनावश्यक विलंब पर रोक लगेगी.

विज्ञापन

एमवीआई और डीटीओ स्तर पर होगा दो चरणों में सत्यापन

डीटीओ अमित राज ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिले में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का सबसे पहले मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) द्वारा सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी स्तर पर दोबारा परीक्षण कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी. अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की राशि भेजी जाएगी.

केवल शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा लाभ

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ही मिलेगा. हाइब्रिड वाहन इस योजना के दायरे में शामिल नहीं हैं. इसके अलावा वाहन की खरीद और पंजीकरण 15 मई 2026 के बाद होना चाहिए. आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज सही और पूर्ण रूप से जमा करना अनिवार्य होगा. जिन लाभार्थियों को पहले इसी उद्देश्य से सब्सिडी मिल चुकी है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.

'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेगा लाभ

डीटीओ ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत पर किया जाएगा. आवेदन के क्रम में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी. एमवीआई को पांच कार्य दिवस के भीतर सत्यापन करना होगा, जबकि डीटीओ स्तर पर तीन कार्य दिवस में अनुमोदन और उसके बाद तीन कार्य दिवस के भीतर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

सही दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील

डीटीओ अमित राज ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले सभी पात्र लोगों से सही एवं पूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर लाभार्थियों को तय समय सीमा के भीतर सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा. साथ ही भुगतान से संबंधित पूरी जानकारी उसी दिन गूगल शीट में दर्ज करना अनिवार्य किया गया है.

यह भी पढ़ें: मासूम सृष्टि सुमंगला को मिला नया घर, गोद में लेते ही भावुक हुआ दंपति


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन