दियारा से भारी मात्रा में शराब संग दो बाइक जब्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 21 Jun 2025 6:43 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंडक दियारा से भारी मात्रा में शराब के साथ दो बाईक जब्त किया है.

विज्ञापन

नौतन. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंडक दियारा से भारी मात्रा में शराब के साथ दो बाईक जब्त किया है. वहीं पुलिस को देख धंधेबाज शराब व बाईक छोड़ फरार हो गए. नये थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से भारी मात्रा में शराब का खेप दियारा में उतरने वाला है. त्वरित कार्रवाई करने पर शराब के साथ तस्करों को पकड़ा जा सकता है. बताया कि प्राप्त सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई और करीब 229 लीटर देशी, विदेशी शराब संग दो बाईक को जब्त कर लिया गया. पुलिस को देख तस्कर शराब व बाईक छोड़ फरार हो गए थे. जब्त शराब में एटपीएम के 384 , बंटी बबली 45 पीस , राॅयल स्टेंग के 99 बोतल, और बियर 132 पीस शामिल हैं. पदाधिकारी ने बताया कि शराब व बाईक को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन