अंग्रेजी व पॉलिथीन में रखे देशी चलाई शराब व बाइक संग दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 8:52 PM
स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के दो ठिकानों से शनिवार को अंग्रेजी शराब व देशी चुलाई शराब बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
मझौलिया. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के दो ठिकानों से शनिवार को अंग्रेजी शराब व देशी चुलाई शराब बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उक्त बातों की जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि इन दोनों शराब के आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज किया गया. प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के लालसरैया बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर 08 निवासी अरविंद विश्वास के घर के पीछे से 210 पीस 180 एम एल कुल 37 लीटर 800 एम एल 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की गई. वही पॉलिथीन करीब 34 लीटर देशी चुलाई शराब पल्सर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 22 एजे 9354 पर शराब के आरोपी अशोक साह पिता स्वर्गीय दुलारचंद साह साकिन बैठनिया वार्ड नंबर 5 निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम खैरवा वार्ड नंबर एक स्थित रोड से दक्षिण पुलिस ने धर दबोचा. इन दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










