ePaper

74 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
74 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने नहर चौक स्थित बस स्टैंड के समीप से 74 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सिकटा. वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने नहर चौक स्थित बस स्टैंड के समीप से 74 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठाणिया गांव निवासी उपेंद्र शाह और प्रमोद भगत के रूप में की गई है साथ में पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों व्यक्ति बाइक पर शराब के खेप लेकर बॉर्डर चौक के तरफ से बस स्टैंड के तरफ आ रहे थे. इसी बीच इनकी नजर पुलिस और पड़ी तो यह बाइक घूमा के भगाने के फिराक में लगे तब तक बाइक गिर गई पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास रखे गए बोरे से 74 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त किया गया. थानाध्यक्ष राज रोशन ने बताया कि मामले में दोनों के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है. शराब और उनकी बाइक को जप्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन