चितवन निकुंज में पर्यटक कर सकेंगे सफारी, ट्रैक को खोलने को लेकर बनी सहमति

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 8:38 PM

विज्ञापन

नेपाल के पूर्वी नवलपरासी जिला से भी चितवन राष्ट्रीय निकुंज के वन क्षेत्र में पर्यटक अब जंगल सफारी का आनंद उठा सकते है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. नेपाल के पूर्वी नवलपरासी जिला से भी चितवन राष्ट्रीय निकुंज के वन क्षेत्र में पर्यटक अब जंगल सफारी का आनंद उठा सकते है. इसके लिए चितवन निकुंज तथा नवलपुर पर्यटन समिति के बीच मंगलवार को समझौता किया गया है. नवलपुर पर्यटन समिति के अध्यक्ष फंसराम महतो ने बताया कि पूर्वी नवलपरासी जिला के अमलतारी घाट से चितवन निकुंज के वन क्षेत्र में जंगल सफारी का ट्रैक को खोलने का समझौता हो गया है और अब पर्यटक को चितवन निकुंज में जंगल सफारी करने के लिए चितवन नहीं जाना पड़ेगा. पर्यटक अब पूर्वी नवलपरासी जिला से ही चितवन राष्ट्रीय निकुंज में जंगल सफारी का आनंद उठा सकते है. पूर्वी नवलपरासी से सफारी के लिए चितवन निकुंज में सफारी के लिए सात सफारी जीप चलाने की अनुमति निकुंज के द्वारा दिया गया है. सभी सफारी जीप में व्हीकल ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग सिस्टम जीपीएस से जुड़ा होगा. नवलपुर पर्यटक समिति के द्वारा पर्यटक को जंगल सफारी के लिए आधा दिन तथा पूरे दिन के सफारी के रूप में दो पैकेज का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है. आधा दिन के सफारी के पैकेज में पर्यटक अमलतारी घाट से टेंपल टाइगर तक तथा पूरे दिन के सफारी में अमलतारी से घड़ियाल प्रजनन केंद्र तक की सफारी का आनंद उठाएंगे. बताते चलें कि सीमावर्ती नवलपरासी जिला के मध्यवर्ती सामुदायिक वन गैंडा के अवलोकन के लिए उपयुक्त माना जाता है तथा पर्यटकों को इस क्षेत्र में सहज रूप से गैंडा का दीदार होता है. नवलपुर से चितवन निकुंज में जंगल सफारी के लिए अनुमति मिलने पर नवलपरासी जिला के व्यवसायी वर्ग में काफी उत्साहित है. उन्हें विश्वास है कि इससे यहां भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में पहुचेंगे. जिससे की यहां के पर्यटन व्यवसाय में काफी बढ़ोतरी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन