नरकटियागंज में मतदान को प्रभावित करने वाले तीन को पुलिस ने लिया हिरासत में

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 Nov 2025 8:04 PM

विज्ञापन

नरकटियागंज विधान सभा क्षेत्र में मतदान के दिन मतदान को प्रभावित करने वाले तीन लोगों को अलग अलग जगहों से शिकारपुर पुलिस ने हिरासत में लिया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नरकटियागंज विधान सभा क्षेत्र में मतदान के दिन मतदान को प्रभावित करने वाले तीन लोगों को अलग अलग जगहों से शिकारपुर पुलिस ने हिरासत में लिया. तीनों को मतदान समाप्ति के बाद बांड बनाकर छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि मतदान के दिन पुलिस को सूचना मिली कि शेरहवा पंचायत के बहुअरवा खुर्द निवासी विवेक पड़ित और शेरहवा डकहवा निवासी दीनानाथ यादव मतदान को प्रभावित करने की फिराक में है. सूचना मिलते ही दोनों को धारा 170 के तहत हिरासत में ले लिया गया. दोनों को 11 नवंबर को मतदान समाप्ति के बाद बांड बनाकर छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि सिसवा बहुअरवा गांव से ही मो. बाबूजान नाम के व्यक्ति का रूपये बांटते हुए गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 3 हजार रूपये भी मिले हैं. उन्होंने बताया कि बाबूजान के एक खास प्रत्याशी के पक्ष में की जा रही है. साथ ही इसकी सूचना चुनाव आयोग को देते हुए वरीय निर्वाची अधिकारी को कार्यवाही से संबंधित रिपोर्ट भेज दी गयी है. बता दें कि नरकटियागंज विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सजगता दिखाई. सुबह जहां बेतिया एसपी डा. शौर्य सुमन यहां पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को हर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया तो वहीं स्थानीय पुलिस की तत्परता से कही भी कोई अप्रिय घटना नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन