21 लीटर देसी शराब के तीन तस्कर गिरफ्तार

पटखौली थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक पर लदे देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
बगहा. पटखौली थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक पर लदे देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं मौके से पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिनों की भांति अभियान चलाकर वाहन जांच किया जा रहा था. उसी दौरान गरकटी के तरफ से एक लाल रंग की बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे. जहां पुलिस ने वाहन रोक जांच किया तो एक बोरी में छिपाकर देसी शराब ला रहा था. पुलिस बाइक व शराब के साथ-साथ बाइक पर सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाई. जहां पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के उपरांत उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के मंगलपुर-औसानी पंचायत के मंगलपुर गांव के ही रहने वाले है. बताते चलें कि एक तस्कर रामप्रवेश यादव है, जो होमगार्ड का जवान भी है. होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय से कमान कटने के उपरांत 19 नवंबर को उत्पाद थाना में उसका पोस्टिंग हुआ था, जो लगातार उत्पाद थाना में ही अपनी सेवा दे रहा था. वही होमगार्ड जवान रामप्रवेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग थाना द्वारा होमगार्ड जवान के संबंध में पत्र के माध्यम से यह सूचना भेजी है कि होमगार्ड जवान रामप्रवेश यादव हवलदार सेठ राज प्रसाद को नामित कर अपना राइफल व गोली सौंपकर इलाज के नाम पर घर गया था. इस बाबत वरीय जिला समादेष्टा अनिल कुमार ने बताया कि उत्पाद थाना द्वारा इसकी सूचना मिली है. उसकी जांच चल रही है. जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




