नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदला, हुआ झमाझम बारिश

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 21 May 2025 6:27 PM

विज्ञापन

मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बुधवार को बदल गया. जिससे प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश हुआ.

विज्ञापन

मैनाटांड़/इनरवा. मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बुधवार को बदल गया. जिससे प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश हुआ. दिन के दस बजे ही आसमान में छाये काले काले बादल से अंधेरा हो गया. लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे. किसानों ने इस बारिश को गन्ना और सब्जी के फसलों के लिए लाभदायक बताया है. वहीं खेतों में नमी से धान के बिचड़े भी गिराने में किसानों को सुविधा होगा. वहीं झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. जबकि सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य हो गया है. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इनरवा प्रतिनिधि के अनुसार इनरवा से लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभी क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही हुई बारिश के कारण क्षेत्र का मौसम सुहाना हो गया था. वहीं क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी. वहीं बारिश से आम और लीची के पैदावार किसानों और लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले क्षेत्र का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, लेकिन बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है. बारिश के साथ बीच-बीच में धूप निकलती रही. वहीं हवा में नमी व आसमान में बादलों की आवाजाही होने के कारण उतनी तपिश नहीं रही, जो अन्य दिनों में थी. बारिश ने आम जनमानस को जहां भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक लगातार बारिश होती रहेंगी. इधर, बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा भी पसरा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन